• Sat. Oct 5th, 2024

    दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए बॉलीवुड के इकलौते भारतीय अभिनेता शाहरुख खान

    बॉलीवुड के पठान, शाहरुख खान का ग्लोबल फैनडम कितना जबरदस्त है, ये सभी जानते हैं। पूरी दुनिया के लोग उन्हें प्यार करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। उन्होंने समय-समय पर अपने अभिनय कौशल, मजबूत स्क्रीन प्रेजेन्स और अपनी विनम्रता से दर्शकों को प्रभावित किया है।

    अब दुनिया की सबसे चर्चित लीडिंग मैगजीन में से एक Empire ने अब तक के 50 सर्वश्रेष्ठ और पॉपुलर एक्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है और शाहरुख खान इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

    हाल में अपने सोशल मीडिया पर यह लिस्ट जारी करते हुए मैगजीन ने अब तक के टॉप 50 मशहूर एक्टर्स का नाम बताया है। उन्होंने लिखा, “एम्पायर के अब तक के 50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। यह लिस्ट रिडर्स की वोटिंग के आधार पर की गई है।

    इस लिस्ट में अब तक के 50 महान एक्टर्स के नामों का खुलासा किया गया है जिसमें शाहरुख खान के अवाला डेंज़ल वॉशिंगटन, टॉम क्रूज, मर्लिन मुनरो, फ्लोरेंस प्यू, रॉबर्ट डी नीरो, हीथ लेजर, लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हार्डी, मेरिल स्ट्रीप, केट विंसलेट और टॉम हैंक्स जैसे एक्टर्स शामिल हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!