• July 1, 2024

25 दिन बाद घर लौटे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ़ गुरुचरण सिंह

Roshan Singh Sodhi

25 दिन से जिनकी तलाश हो रही थी, वो गुरुचरण सिंह आखिर मिल गए हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए ये एक्टर लापता थे। पिता परेशान थे। पुलिस में FIR तक हो गई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। मगर एक्टर अपनी ही दुनिया में थे। उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर वह इतने दिनों से कहां और क्या कर रहे थे।

Also Read: Gautam Gambhir contacted by BCCI to replace Rahul Dravid as next Team India head coach

गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। उनके आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर घर से चले गए थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। उनके मुताबिक, वह कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।

Also Read: From Zerodha to Cars24, 10 unicorns to hop on government-backed ONDC

अभिनेता गुरुचरण चरण सिंह की गुमशुदगी

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले ते। लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह तो शहर पहुंचे ही नहीं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर तो देखा गया था लेकिन उसके बाद वह कहां गए, किसी ने नहीं देखा। जिसके बाद पालम थाने में पिता ने गुमशुदगी की रपट लिखवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें आए दिन नए-नए सुराग मिल रहे थे। लेकिन एक्टर का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। 26 साल पहले आए इस टीवी शो ने 111 मिनट में रच दिया था इतिहास, लिम्का ही नहीं, गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ था नाम।

Also Read: Slovakia PM Robert Fico in ‘very serious’ condition after being shot

खबर ये भी आई थी कि एक्टर की शादी भी होने वाली थी और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने खाते से इस दौरान ट्रांजैक्शन किए थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज सामने आई थी। बताया गया था कि उन्होंने 14 हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस को इस छानबीन के दौरान कई सारी चीजें मालूम हुई थीं। उनके 10 से ज्यादा फाइनेंशियल अकाउंट मिले थे और कई सारे जीएमेल अकाउंट पाए गए थे। एक फुटेज मिला था, जिसमें वह ई-रिक्शा और फिर पैदल जाते दिखाई दिए थे।

Also Read: Neeraj Chopra clinches gold medal at Federation Cup 2024 with 82.27 meter throw

Share With Your Friends If you Loved it!