• Tue. Sep 17th, 2024

    महाराष्ट्र: अमित शाह और शरद पवार ने लालबागचा राजा के दर्शन किए

    Amit Shah

    गणेश चतुर्थी के साथ महाराष्ट्र में 7 सितंबर से 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। हालांकि यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र का यह विशेष पर्व है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी अमित शाह के साथ उपस्थित थे।

    Also Read : टिकट कटने पर तोशाम और भिवानी के विधायक शशिरंजन परमार भावुक

    अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की

    अमित शाह ने बांद्रा पश्चिम में गणेश पंडाल का भी दौरा किया। इससे पहले, सोमवार सुबह उन्होंने मुंबई के आधिकारिक आवास पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। वहां भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए। आज मुंबई में अमित शाह का दूसरा दिन है। रविवार रात उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक की थी।

    Also Read : राहुल गांधी का संघ-पीएम पर हमला, कहा – नतीजों से डर कम हुआ

    शरद पवार ने किया लालबागचा पंडाल का दौरा

    राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने भी अपने दामाद सदानंद सुले और पोती रेवती के साथ लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया। पवार ने कहा, “मुंबई के गणेश उत्सव की धूम गिरगांव में गांव में देखी जा सकती है। मैंने पूरे मन से अपने परिवार के सदस्यों के साथ लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया। मैंने किसानों और आम लोगों के हितों के लिए लड़ने की शक्ति मांगी है।”

    Also Read : सोते वक्त शख्स ने नाक में घुस गया कॉकरोच, सांस की नली में जाकर फंसा

    Share With Your Friends If you Loved it!