• Sat. Oct 5th, 2024

    करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर ने खोले राज

    बॉलीवुड के जरिए अपने हर रुप को दिखा चुके करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ इस बार भी हिट है। शो के अगले एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस दौरान यह दोनों अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते हुए भी नजर आएंगे।

    आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर उनके कपड़ेेे। शो के दौरान रणवीर ने अपने फैशन टिप्स के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने कहा है कि करण शॉपिंग के दौरान मंहगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं। जब करण को लगता है कि यह कपड़ा उन पर अच्छा नहीं लगेगा तो वह मुझे दे देते हैं।

    वह कहते हैं कि इन कपड़ों में जींस और फंकी जैसे दिखने वाले ट्रैकसूट शामिल हैं। इनकी कीमत लाखों में होती है। रणवीर ने आगे कहा कि मैं सारे कपड़ों को बहुत ही सहज कर रखता हूं। शो में रणवीर ने अक्षय को लेकर भी कई राज खोले। उन्होंने अक्षय के साथ पहली मुलाकात का भी जिक्र किया।

    रणवीर ने बताया कि वह अक्षय से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। इस वक्त उनके साथ रवीना टंडन भी थीं। बता दें कि करण के इस शो में बॉलीवुड की हस्तियां अपने राज खोलती रहती हैं। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका और करीना करण जौहर के इस चैट शो में दिखाई देंगी। दोनों ने अभी तक शो के लिए शूट नहीं किया है।

    सूत्रों के अनुसार प्रियंका अभी अमेरिका में हैं। लेकिन उन्होंने करीना के साथ शो में आने के लिए अपनी हामी भर दी है। दोनों के फैंस को इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार है। आपको बता दें कि करीना और करण काफी अच्छे दोस्त हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By admin

    Administrator

    Comments are closed.