• July 6, 2024

महाराष्ट्र में जीका वायरस के आठ आये सामने मामले, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

Zika Virus

महाराष्ट्र में जीका वायरस के मामलों में वृद्धि के बाद, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने और अस्पतालों में एडीज मच्छरों से बचाव के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की अपील की है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि राज्यों को गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग करने की सलाह दी गई है, और उनकी निगरानी भी बढ़ाई जानी चाहिए।

Also Read: बिहार के सीवान में बैक टू बैक तीन पुल ध्वस्त; गांव के कई लोग परेशान

केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय ने राज्यों को जीका वायरस के संक्रमण पर यह एडवजाइरी महाराष्ट्र में कई मामले सामने आने के बाद जारी की है। महाराष्ट्र में अभी तक जीका वायरस से संक्रमण के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जीका, डेंगू और चिकनगुनिया एक ही वेक्टर मच्छर से फैलता है।

Also Read: Agniveer’s Kin Claims Receipt of Rs 1 Crore Amid Deceased’s Controversy

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जीका संक्रमित गर्भवती माताओं के भ्रूणों की निगरानी में कोताही न बरती जाए। जीका पॉजिटिव गर्भवती माताओं के भ्रूण के विकास की निगरानी करके निरंतर निगरानी बनाए रखें। महाराष्ट्र के पुणे में 55 साल की महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ शहर में इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक पुणे में छह लोगों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

Also Read: Maharashtra Government’s Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana

पुणे में जीका वायरस संक्रमण

पुणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मामला कोथुर्ड के दाहनुकर कॉलोनी से है और पीड़ित महिला ने शरीर पर चकत्ता बनने और जोड़ों में दर्द होने की शिकायत की है। सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि महिला की सेहत ठीक है और उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी के मुताबिक जीका वायरस से संक्रमित दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश 28 और 35 साल है। गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्रमित होने पर उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होने के चलते सिर का आकार छोटा होने की आशंका रहती है।

Also Read: Hathras stampede: Death toll rises to 121; FIR registered against organizers

अधिकारियों ने बताया कि पुणे में जीका वायरस से संक्रमण का पहला मामला इरांडवने से तब आया। जब 46 वर्षीय एक चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। जीका वायरस का संक्रमण संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार के लिए भी जिम्मेदार है।

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “महाराष्ट्र में जीका वायरस के आठ आये सामने मामले, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी”

Comments are closed.