• Fri. Sep 20th, 2024

    त्रिपुरा-नगालैंड में BJP गठबंधन आगे, मेघालय में NPP को बढ़त

    Voting

    मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में मतदान जारी है। शुरुआती 1 घंटे के रुझान बताते हैं कि बीजेपी त्रिपुरा और नागालैंड में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी गठबंधन बाकी दोनों गठबंधनों से आगे है। त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन 39 सीटों पर आगे है, लेफ्ट गठबंधन 8 सीटों पर और टीएमपी 13 सीटों पर आगे है।

    नगालैंड में बीजेपी गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ 08 सीटों पर लीड कर रहा है और कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर लीड कर रही है। वहीं मेघालय में एनपीपी 24 सीटों पर लीड कर रही है और दूसरे नंबर पर बीजेपी 12 सीटों सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस यहां 10 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 12 सीटों पर लीड कर रही है। एक सीट पर इंडिपेंडेंट उम्मीदवार आगे चल रहा है।

    Elections

    मेघालय- 2018 के नतीजे

    मेघालय विधानसभा चुनाव 2018 में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 21 और बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने छह विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। हालांकि, एनपीपी ने भाजपा, यूडीपी और अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन से सरकार बनाई।

    त्रिपुरा- 2018 के नतीजे

    2018 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 43.59 प्रतिशत वोट मिले थे। बीजेपी ने इन वोटों के साथ राज्य की 36 सीटों पर जीत हासिल की। ववहीं वाम मोर्चा गठबंधन को केवल 16 सीटों पर ही जीत मिली। IPFT ने राज्य में 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 8 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस राज्य में खाता भी नहीं खोल सकी थी।

    नगालैंड- 2018 के नतीजे

    नगा पीपल्स फ्रंट ने 2018 के चुनाव में 58 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 26 पर जीत हासिल की थी। वहीं NDPP ने 40 पर चुनाव लड़ा और 18 पर जीत हासिल की थी। वहीं 20 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने 12 सीटों पर परचम लहराया था। एक सीट जेडीयू और एक सीट अन्य के खाते में गई थी।

    Share With Your Friends If you Loved it!