• Tue. Feb 11th, 2025

    राम मंदिर: 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल, बदला आरती समय

    Ram mandir

    अयोध्या समाचार: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बीते 20 दिनों में 50 लाख से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं, जबकि रोजाना तीन लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। वीआईपी दर्शन की मांग बढ़ने से 11 फरवरी तक सभी पास फुल हो चुके हैं। वहीं, 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा स्नान पर वीआईपी पास जारी नहीं किए जाएंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर में दर्शन की अवधि फिर बढ़ा दी गई है।

    Also Read : आईपीएल 2025: ग्रीम स्मिथ ने की आईपीएल की सराहना

    दर्शन का बढ़ाया गया समय

    शनिवार को सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक दर्शन हुए। सोमवार को भी मंदिर सुबह पांच बजे ही खोल दिया गया। इस सुबह चार बजे से ही रामलला के मंगला आरती शुरू हो जाती है। इसके बाद पांच बजे से मंदिर निरंतर रात 11 बजे तक खोला जा रहा है। वहीं राम मंदिर में रोजाना करीब चार हजार लोग वीआईपी दर्शन कर रहे हैं। आम दिनों में यह संख्या दो हजार के आस-पास होती थी। वीआईपी दर्शन के लिए राममंदिर ट्रस्ट की ओर से सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। हर स्लॉट में सीमित संख्या में पास जारी किए जाते हैं।

    Also Read : AAP के 15 करोड़ के ‘ऑफर’ पर BJP का विवाद, LG ने ACB को दिए आदेश

    12 जनवरी को वीआईपी पास पर रोक

    राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट दो से तीन दिन पहले ही बुक कर लिए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अग्रिम बुकिंग की सुविधा की गई थी। अभी 11 जनवरी तक के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान है, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसलिए 12 जनवरी के दिन वीआईपी पास जारी करने पर रोक रहेगी।

    Also Read : केरल: मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान हाथी ने मचाया उत्पात, महावत को कुचलकर मार डाला, कई दुकानें और वाहन किए क्षतिग्रस्त

    रामगुलेला से रामजन्मभूमिपथ मार्ग बंद

    रामगुलेला से रामजन्मभूमिपथ को जोड़ने वाले रास्ते को लंबे समय से बंद रखा गया है। यह रास्ता भी राम मंदिर की भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता था। बताया गया कि सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है इसलिए सड़क को बंद किया गया है। वही अमावा मंदिर के बगल से रामजन्मभूमि पथ की ओर केवल सुगम पास धारकों को ही भेजा जाता है। इस रास्ते का प्रयोग भी भीड़ नियंत्रण के लिए किया जा सकता है। यह रास्ता खुलने से स्थानीय दुकानदारों को भी लाभ होगा, श्रद्धालु इधर आएंगे तो खरीदारी भी बढ़ेगी।

    Share With Your Friends If you Loved it!