• Tue. Sep 10th, 2024

    यूक्रेन के बाद अब रूस मोल्दोवा पर हमला कर सकता है। बेलारूस के तानाशाह ने गलती से यह खुलासा कर दिया है। दरअसल, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सुरक्षा परिषद को संबोधित कर यूक्रेन में रूस के आक्रमण के रास्तों के बारे में बता रहे थे। बैटल मैप के जरिए वे पुतिन की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे, जहां से यह मैप सबके सामने आ गया।

    लुकाशेंको पुतिन के मित्र और रूस के सहयोगी बेलारूस के प्रमुख हैं, इसलिए वे पुतिन की रणनीति जानते हैं।

    इस नक्शे के जरिए लुकाशेंको अपने उच्चाधिकारियों को उन स्थानों की जानकारी दे रहे थे, जहां आने वाले दिनों में रूस बमबारी कर सकता है।

    फोटो में लुकाशेंको बैटल मैप के सामने खड़े हैं।

    यहां यूक्रेन और मोल्दोवा साफ दिखाई दे रहा है।

    यूक्रेन पर हमले की तैयारी में बेलारूस
    मोल्दोवा यूक्रेन का पड़ोसी देश है।

    इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि पुतिन मोल्दोवा पर भी आक्रमण कर सकते हैं।

    इसके पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि बेलारूस, रूस का साथ देने के लिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है ।

    लेकिन लुकाशेंको ने इस बात से इनकार किया कि वे रूस का साथ दे रहे हैं।

    हालांकि, इसके बाद ही बेलारूस के सैनिक उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के चेर्नीहीव शहर में घुस गए थे।

    जंग खत्म करने डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी

    सैन्य टकराव के बीच इस संकट को हल करने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी हैं।

    यूक्रेन संकट पर यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) ने इमरजेंसी डिबेट का प्रस्ताव दिया था।

    इसके बाद UN में रूस को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

    मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया लगभग 100 डिप्लोमैट्स ने वॉकआउट कर लिया।

    Share With Your Friends If you Loved it!