• July 6, 2024

नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों की झड़प, 40 की मौत

नाइजीरिया

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पठारी क्षेत्र में सोमवार (20 मई) की रात को 40 लोगों की हत्या कर दी गई। पठारी नॉर्थ सेंट्रल नाइजीरिया का एक गांव है, जहां पानी और जमीन को लेकर चरवाहों और किसानों के बीच झगड़ा हुआ था।

न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, पुलिस अधिकारी अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि घटना शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे) शुरू हुई, जब पठारी बंगलाला के जंगलों के पास चरवाहे और किसान आपस में भिड़ गए। उन्होंने पूरे गांव पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों को तुरंत मौके पर भेजा गया, जिन्होंने सात हमलावरों को मार गिराया। इस संघर्ष में नौ गांव वालों की भी जान चली गई। इसके बाद चरवाहों और किसानों ने चारों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी चलाना शुरू कर दिया। फिर एक-दूसरे के लोगों को किडनैप कर लिया और कई घरों में आग लगा दी।

Read Also : माउंट फूजी पर्वत पर चढ़ने के लिए नए नियमों का ऐलान

‘चरवाहों ने गांव में घुसते ही गोलीबारी की’

पठारी के निवासी बबांगीदा अलीयू ने बताया कि चरवाहों ने गांव में प्रवेश करते ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके जवाब में किसानों ने पलटवार किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। नाइजीरिया के न्यूज चैनल टेलीविजन के अनुसार, हाल के वर्षों में उत्तरी नाइजीरिया के ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ी हैं। इनमें ज्यादातर स्कूलों और यात्रियों को निशाना बनाया गया है।

दिसंबर 2023 में, इसी क्षेत्र में 150 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला है।

Read Also : ममता पर विवादित टिप्पणी मामले में BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय पर कार्रवाई

नाइजीरिया 14 सालों से हिंसा का शिकार

नाइजीरिया पिछले 14 सालों से इस्लामी विद्रोह और अलगाववादी हिंसा का शिकार है। इस वजह से यहां पुलिस और सेना लगातार कमजोर हो रही है। स्थानीय पुलिस भी अब किसानों और चरवाहों के बीच लगातार झगड़ों से दूरी बना रही है।

Read Also : पुणे:लापरवाही से कार चलाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया

Share With Your Friends If you Loved it!
5 thoughts on “नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों की झड़प, 40 की मौत”

Comments are closed.