• Tue. Sep 17th, 2024

    तानाशाह किम जोंग का अजीबोगरीब फरमान, बेटी के नाम वाली महिलाएं और लड़कियां अपना नाम बदलें

    Kim Jong Un

    उत्तर कोरिया में जिन लड़कियों और महिलाओं को किम जोंग उन की बेटी का नाम दिया जाता है, उन्हें अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। फॉक्स न्यूज ने दो गुमनाम सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट जारी की है।

    तानाशाह किम जोंग उन की बेटी का नाम जू-एई है। जू एई की उम्र लगभग दस साल बताई जा रही है। अनुमाना लगाया जा रहा है कि यह फरमान उसके रहस्य को रखने के लिए किया जारी किया गया है।

    रेडियो फ्री एशिया के दो अनाम पत्रकारों के अनुसार, क्षेत्र की स्थानीय सरकारों ने आदेश जारी किए हैं कि जू-ए नाम की महिलाओं को अपना जन्म प्रमाण पत्र बदलना होगा।

    ऐसा माना जा रहा है कि ये नया फरमान उसके रहस्य को बरकरार रखने के लिए किया जा रहा है। फॉक्स न्यूज ने फ्री रेडियो एशिया के दो अज्ञात रिपोर्टरों के हवाले से बताया कि स्थानीय सरकारों ने जू-ए नाम की महिलाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं।

    Kim Jong Un

    जोंगजू शहर के सुरक्षा मंत्रालय ने निवासी पंजीकरण विभाग के साथ पंजीकृत महिलाओं को एक दिन पहले अपना नाम बदलने के लिए कहा था और इसके बाद अधिकारियों ने सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना नाम बदलने का निर्देश दिया है। उत्तर कोरिया द्वारा पहले लागू किए गए इस प्रकार के फरमान में लोगों को उसके नेताओं और उनके परिवारों के समान नामों का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है।

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2014 में लोगों से किम जोंग उनके नाम का उपयोग न करने का आग्रह किया गया था। हाल ही में उत्तर कोरिया की सैन्य परेड में किम जोंग उन की बेटी ‘जू ऐ’ को एक सफेद पफर जैकेट और लाल जूते पहने देखा गया था। ‘जू ऐ’ काले और सफेद मिसाइल के सामने चलते हुए दिखाई दे रही थी। पिछले साल नवंबर में ‘जू ऐ’ को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था।

    Share With Your Friends If you Loved it!