• Thu. Sep 19th, 2024

    प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

    PM modi in फ्रांस

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने PM नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।  यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है।  PM मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।  पीएम मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर अन्य नेता शामिल हैं। 

    प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत की जनता के तरफ से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। पीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए फ्रांस पहुंचे थे। पीएम मोदी आज बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

    फ्रांस

    फ्रांस: आयोजित किया रात्रिभोज

    इससे पहले, पीएम मोदी रात्रिभोज के लिए पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की थी। निजी रात्रिभोज में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की थी।

    फ्रांस

    ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एतिहासिक एलिसी पैलेस में पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का प्रयास किया। 

    Also Read: क्या ठप होगा हॉलीवुड? लेखक समेत स्टार्स के डबल स्ट्राइक ने बढ़ाई चिंता

    Share With Your Friends If you Loved it!