अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द ही भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। पोलिटिको की रिपोर्ट में उनकी योजनाओं से अवगत तीन सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वेंस की इस यात्रा में उनकी पत्नी और अमेरिका की द्वितीय महिला, उषा वेंस भी शामिल होंगी। यह उनकी उपराष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी विदेशी यात्रा होगी, इससे पहले वह पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी में वैश्विक मंच पर अपना पहला दौरा कर चुके हैं।
रूस-यूक्रेन युद्धविराम की कूटनीति के बीच भारत यात्रा के संकेत
Also Read : IndusInd Bank के शेयर में भूचाल, आज सीधे 20 प्रतिशत लुढ़क गया, इतने पर आ गया भाव
इस यात्रा के बारे में अभी बहुत अधिक ब्यौरा नहीं साझा किया गया है। मगर यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान सऊदी अरब में रूस-यूक्रेन युद्ध पर सहमति बनने के संकेत भी सामने आए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार जेलेंस्की 30 दिनों के युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। अब अमेरिकी अधिकारी रूस की यात्रा करने वाले हैं। इसी दौरान उपराष्ट्रपति वेंस की भारत यात्रा भी कई तरह के संकेत दे रही है।
क्या युद्धविराम वार्ता में पीएम मोदी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका?
Also Read : क्रिकेट इतिहास में चौथी बार हुआ चमत्कार, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी इंडिया
रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को अमली जामा पहुंचाने के लिए सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों की यूक्रेन के साथ वार्ता जारी है। अब रूस को साधने का भी प्रयास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति से मित्रवत संबंध हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता को अंजाम तक ले जाने में पीएम मोदी की मदद ले सकता है। ऐसे में जेडी वेंस की इस यात्रा में रूस-यूक्रेन युद्ध विराम शांति वार्ता को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि जेडी वेंस की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा व मजबूत करने के लिए हो रही है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
Also Read : राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक, परिवार ने दी मंजूरी
This piece of writing is actually a pleasant one it assists new net users, who are wishing in favor of blogging.