• Sat. Oct 5th, 2024

    एक जनवरी को आठ अरब पार कर जाएगी दुनिया की जनसंख्या

    World population

    दुनियाभर में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2024 की एक जनवरी की आधी रात को दुनिया की आबादी आठ अरब को पार कर जाएगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक साल में दुनिया की जनसंख्या में 7.5 करोड़ लोगों की वृद्धि हुई है। इससे नए साल के दिन यानी एक जनवरी को यह आठ अरब से अधिक हो जाएगी। पिछले साल दुनिया भर में विकास दर सिर्फ एक प्रतिशत से कम थी। जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड 4.3 जन्म और दो मौतें होने की उम्मीद है।

    Also Read: मां ने की अपने दो साल के बच्चे को दी रोने की सजा, गला दबाकर की हत्या

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में 75,162,541 की वृद्धि है, जिससे एक जनवरी 2024 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,019,876,189 हो जाएगी। 

    कोविड-19 ने जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित किया

    हालांकि, घटती प्रजनन दर और युवाओं के छोटे अनुपात जैसे कारकों के कारण जनगणना ब्यूरो का अनुमान है कि नौ अरब की आबादी होने में अभी 14 साल से अधिक का समय लगेगा। इसके अलावा, 10 अरब तक पहुंचने में साढ़े 16 साल लगने का अनुमान है। यह अनुमान धीमे विकास दर को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी ने जनसंख्या वृद्धि को भी प्रभावित किया है। 

    Also Read: महाराष्ट्र: रायगढ़ में बस पलटने से बड़ा हादसा, 2 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

    यह रही संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

    गौरतलब है, पिछले साल नवंबर में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनिया की जनसंख्या आठ अरब हो गई।2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया गया था कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जिएगा।संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने इस अभूतपूर्व वृद्धि के पीछे सार्वजनिक सेहत, पोषण, स्वच्छता और चिकित्सा में सुधार को अहम कारण माना। 

    पिछले साल आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या को सात से आठ अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं, जबकि 2037 तक यह 9 अरब तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या की समग्र वृद्धि दर धीमी हो रही है। 

    Also Read: South Delhi: Cab driver stabbed to death for not giving space to overtake

    Share With Your Friends If you Loved it!