• Fri. Sep 20th, 2024

    अक्टूबर से चालू होंगी भारत में 5G सर्विसेज़

    भारत में 5G सेवाओं के शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 5G सेवाओं के शुरू होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने खुलासा कर दिया है कि भारत में 5G सेवाएं कब से शुरू होगी। बता दें कि 5G के लिए 5G Spectrum नीलामी प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में भारत की प्रमुख कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जिसमें अब तक करोड़ों की बोली लगाई जा चुकी है। बताया गया था कि आने वाले कुछ महीनों में 5G सेवाएं शुरु हो जाएंगी। इसी बीच टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि भारतीय ग्राहकों को 5G सेवाएं कब मिलेंगी। आइये, आपको इस पोस्ट में बताते हैं कब शुरू होगी 5जी सर्विस और क्या बोले टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव।

    इस दिन भारत ने आएगा 5G

    5जी सेवाओं को लेकर टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया के बाद कंपनियों को सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी। सरकार की पूरी कोशिश है कि अक्टूबर की शुरुआत में 5G सेवाएं भारत में शुरू की जाए। हालांकि अगर प्रक्रिया में कोई देरी होती भी है, तो साल के आखिर यानी नवंबर-दिसंबर में प्रक्रिया को खत्म कर लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भाजपा सरकार दौड़ने वाली सरकार है और इसे जल्दी काम करने की आदत है।

    सबसे पहले इन शहरों को मिलेगा 5G

    जानकारी के लिए बता दें कि 5G सेवाओं को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने बताया था कि सबसे पहले 5G सेवाओं को भारत के 13 प्रमुख शहरों में पेश किया जाएगा। इन प्रमुख शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधी नगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। इसके अलावा फिलहाल यह सामने नहीं आया है कि सबसे पहले कौन सी टेलीकॉम कंपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत करेगी। यह भी बताया जा रहा है कि 13 शहरों के अलावा भी करीब 20 या 25 शहरों में जल्द से जल्द 5G सर्विस शुरू की जाएगी। 5G सेवाओं को लेकर भारत की तीन टेलीकॉम प्रमुख, Jio, Airtel, और Vodafone Idea ने 5G की टेस्टिंग भी कर ली है। जिसमें तीनों कंपनियों ने बेहतरीन स्पीड हासिल की है।

    जिओ कर सकता है सबसे पहले लॉन्चिंग

    फिलहाल 5जी सर्विस को कौनसी टेलीकॉम कंपनी सबसे पहले पेश करेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रिलायंस जिओ के सबसे पहले 5G शुरू करने की खबरें तेज हो रही है। दरअसल रिलायंस ने 44 वीं सालाना आमसभा के दौरान बताया था कि देश में 5जी की शुरुआत रिलायंस करेगा। बता दें कि कंपनी ने अब तक 5जी को लेकर बढ़-चढ़कर काम किया है। इसके साथ ही कंपनी 5G पेश करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी कर चुकी है। साथ ही जिओ, गूगल क्लाउड की मदद से 5G सेवा देने की तैयारी में है।

    Share With Your Friends If you Loved it!