• Sat. Oct 5th, 2024

    शिमला में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की दबकर मौत

    Shimla Landslide

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अश्वनी खड्ड में भूस्खलन के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों का नाम राकेश (31) है, जो विलास राम बिहार के पुत्र, और राजेश (40) है, जो जोगेंद्र राम बिहार के पुत्र हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में पांच अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना छोटा शिमला थाना के अश्वनी खड्ड के मैहली-जुन्गा मार्ग पर हुई। पुलिस के मुताबिक, क्रशर के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी जद में आ गई। रात करीब 1:00 बजे हुए इस भूस्खलन से क्रशर की साइट पर हड़कप मच गई।

    Also Read: गगनयान से पहले वुमन रोबोट व्योममित्रा अंतरिक्ष में जाएगी

    शिमला: मलबे व पत्थरों की चपेट में हुई हादसा

    मलबे व पत्थरों की चपेट में आकर दो मजदूर दब गए। पांच अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया। घायलों में राहुल कुमार(18 ), मेघ साहनी(42), बैजनाथ राम(35 ), अशोक राम( 45) निवासी बिहार और टोनी कुमार(20 ) निवासी चंबा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।

    Also Read: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज

    वहीं, उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंगलवार को भूस्खलन की  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटनास्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया।

    Also Read: रतलाम के कॉलेज ग्राउंड में दौड़ रहे 16 साल के बच्चे की साइलेंट अटैक से हुई मौत

    Share With Your Friends If you Loved it!