• Fri. Sep 20th, 2024

    सुनामी से आई तबाही,इंडोनेशिया कि स्थिति गंभीर

    Indonesia

    कैरिटा, एएफपी। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के कारण आई सुनामी से 222 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इंडोनेशिया की सुंडा जलसंधि के तट पर स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 9:30 बजे सुनामी ने दस्तक दी। यह सुनामी क्रैकाटोआ की संतान कहे जाने वाले एक ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण आई। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस द्वीप का निर्माण क्रैकटो ज्‍वालामुखी के लावा से हुआ है। इस ज्‍वालामुखी में आखिरी बार अक्‍टूबर में विस्‍फोट हुआ था।

    इंडोनेशिया में जिस समय सुनामी आई, ठीक उसी समय तट के किनारे एक म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया जा रहा था। शो के रंग में डूबे लोग नाच-गाने में खोये थे कि अचानक ऊंची लहरों ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कलाकार स्टेज समेत बह गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। कंसर्ट में रॉक बैंड ‘सेवनटीन’ के सदस्य प्रदर्शन कर रहे थे।

    राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि आपदा में 843 लोग घायल हो गए हैं और 28 लोग लापता हैं। तट के आसपास बनी इमारतें ध्वस्त हो गई। पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की कैथी मूलर ने कहा कि आपदा में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।प्रत्‍यक्ष दर्शियों के मुताबिक समुद्र से 15 से 20 मीटर ऊंची लहरें उठती देखी गई हैं।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शनिवार रात ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बाद वहां तस्‍वीरें ले रहे थे, तभी उन्‍होंने अपनी ओर तेजी से आती समुद्री लहरों को देखा। इसके के बाद वह वहां से भाग पड़े। फिर उन्होंने देखा कि समुद्र की लहर उनके होटल परिसर तक पहुंच गई।

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By admin

    Administrator

    Comments are closed.