• Fri. Sep 20th, 2024

     दिल्ली में आज कई रास्ते दोपहर तक रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होना है। इसके चलते आज दिल्ली में वाहनों की आवाजाही की वजह से लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली में आज कई मार्ग दोपहर तक बंद रहेंगे।

    इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आज यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सोमवार सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।

    इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डा. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेगा।

    Share With Your Friends If you Loved it!