• Fri. Sep 20th, 2024

    Padma Awards: पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक होंगे नामांकन, गृह मंत्रायल ने बताया आवेदन करने का तरीका

    नई दिल्ली, एजेंसी: पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिश की प्रकिया शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2022 है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के नागरिकों से पद्म पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणी के लिए नामांकन और सिफारिशें भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

    गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

    बता दें कि 1954 में स्थापित, तीन पद्म पुरस्कार यानि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 1 मई 2022 से जारी है। 15 सितंबर को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। गृह मंत्रालय ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपुल्स पद्मा” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं के नामांकन सहित इस सम्मान के लिए दूसरों का नामांकन और सिफारिश करें।

    पद्म पुरस्कार के लिए कैसे करें आवेदन

    पद्म पुरस्कारों के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जाना है। यहां ऑनलाइन ही एक फॉर्म भरना है, जिसमें अपनी जानकारी देने के साथ-साथ अपने द्वारा संबंधित क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों और असाधारण उपलब्धियों का ब्यौरा अपलोड करना होता है। यह जानकारी अधिकतम 800 शब्दों में देनी होती है।

    कौन लोग कर सकते हैं आवेदन

    यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों और विषयों, जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, व्यापार, उद्योग, सिविल सेवा आदि में विशिष्टता उपलब्धियों और सेवा के लिए दिया जाता है।

    Share With Your Friends If you Loved it!