• July 7, 2024

Priyanka Gandhi Ganga Yatra LIVE Update: स्टीमर पर प्रयागराज से कांग्रेस महासचिव चलीं वाराणसी

Byadmin

Mar 18, 2019

प्रयागराज। आज कांग्रेस महासचिव पुरखों की धरती प्रयागराज से तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेंगी। स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी ने संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया।

 

संगम क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ विधायक अराधना मिश्रा तथा अन्य नेता मौजूद थे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संगम में गंगा जल अपने ऊपर छिड़का।

17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना।

प्रियंका गांधी ने किया हनुमान मंदिर में पूजा 

प्रियंका गांधी ने यहां पर अक्षय वट दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट जाएंगी। वहां से स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू करेंगी।

संगम में पूजा करने के बाद नाव से उस पार अरैल घाट पहुंची प्रियंका। वहां से कार से मनइया जाएंगी। जहां से स्टीमर से जल यात्रा शुरू करेंगी।संगम पर प्रियंका गांधी ने नारियल चढ़ाकर गंगा आरती की।

प्रचार का आगाज प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज से कर रही हैं। इसका नाम गंगा यात्रा है। प्रियंका गांधी अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से गंगा नदी में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी।

Share With Your Friends If you Loved it!

admin

Administrator

Comments are closed.