• Sat. Oct 5th, 2024

    रायगढ़ में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Road accident

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

    पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाना जारी रखा है।

    गोरेगांव (मुंबई) से बाजी प्रभु वादक ग्रुप (झांझ टीम) एक निजी बस से पुणे में कार्यक्रम खत्म कर गोरेगांव जा रहे थे। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा इसी वक्त हुआ।

    बस पुणे से मुंबई जा रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। अब तक 25 घायल यात्रियों को निकाल लिया गया है। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 15 से 20 यात्री घाटी में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे। 

    Share With Your Friends If you Loved it!