• Tue. Sep 17th, 2024

    Mumbai locals: 1 फरवरी से कर सकेंगे सफर

    कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान बंद की गई मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आखिरकार नौ महीने के लंबे इंतजार दोबारा शुरू की जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र सरकार के निवेदन को स्वीकार करते हुए आम जनता को निर्धारित समय के दौरान मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

    महाराष्ट्र सरकार ने अपने पत्र में लिखा था कि लोकल ट्रेन में आम आदमी को ऐसे समय में सफर करने की इजाजत दी जाए, जिससे लोकल में ज्यादा भीड़ भाड़ ना होने पाए। मुंबई लोकल में आम जनता को अब सुबह पहली लोकल शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से लेकर आखिरी लोकल सेवा चलने तक लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में भीड़ भाड़ ना हो। इसलिए सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर तक और शाम को 4 बजे से लेकर 9 बजे तक के बीच लोकल ट्रेन में आम आदमी को सफर करने की इजाजत नहीं होगी।

    Share With Your Friends If you Loved it!