• July 7, 2024

NHAI और नागपुर मेट्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

नागपुर शहर का नाम अब ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो गया है। नागपुर में बनाए गए हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के साथ सिंगल कॉलम पर सबसे लंबे डबल डेकर वायाडक्ट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महा मेट्रो की टीम ने मिलकर किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस उपलब्धि हासिल करने पर एनएचएआई और मेट्रो की टीम को बधाई दी।

नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे लंबे डबल डेकर वायाडक्ट का निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने पर टीम एनएचएआई और महा मेट्रो की टीम को बधाई दी हैं। इस परियोजना को पहले ही एशिया बुक और इंडिया बुक से रिकॉर्ड मिल चुका है। यह पुरस्कार मिलना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह इंजीनियरों, अधिकारियों और मजदूरों को दिल से धन्यवाद और सलाम करते हैं, जिनकी वजह से यह संभव हो सका। 

डबल डेकर वायाडक्ट प्रोजेक्ट एक साल में हुआ तैयार

यह प्रोजेक्ट 5 मार्च 2019 में शुरू हुआ था। जिसके बाद 13 नवंबर 2020 को इस हाईवे को खोल दिया गया। अभी तक यह डबल डेकर वायाडक्ट किसी भी मेट्रो रेल प्रणाली पर सबसे लंबा बन गया है। 

Share With Your Friends If you Loved it!