मुंबई में संभावित आतंकी हमले की ई-मेल से चेतावनी मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ईमेल भेजने वाला आतंकवादी समूह तालिबानी का सदस्य है और एजेंसी इस खतरे को गंभीरता से ले रही है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, ‘धमकी (Terror Threat) भरा मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया। उसने कहा कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।’ धमकी भरा मेल मिलने के बाद NIA ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच शुरू की है।
महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी
समाचार एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि एनआईए ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी है। वहीं, आतंकी हमले की धमकी के बाद महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, “धमकी देने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। ई-मेल में कहा है कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।” एनआईए अब मुंबई पुलिस के साथ मिलकर इसकी छानबीन कर रही है।

Taj Mahal Palace Hotel in Mumbai, which was stormed by armed gunmen in November 2008.
इससे पहले इसी साल जनवरी में मंगलवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी। इस कॉल में अज्ञात शख्स ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इस बारे में बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर दोपहर साढ़े चार बजे एक कॉल आया था। अज्ञात शख्स ने स्कूल में बम रखने का दावा किया था।
पिछले साल अक्टूबर में भी मिली थी धमकी
पिछले साल अक्टूबर में शहर के विभिन्न हिस्सों में बम रखे जाने की सूचना देने वाला एक ऐसा ही फोन आया था। मुंबई पुलिस को एक अज्ञात कॉलर का ‘संदिग्ध’ कॉल आया था जिसमें बताया गया था कि शहर भर में कई प्रमुख स्थानों पर बम रखे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, एक कॉल करने वाले ने दावा किया कि शहर में इन्फिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रखे गए हैं। मुंबई पुलिस ने टारगेट वाले जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है। अज्ञात कॉलर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।