• Fri. Sep 20th, 2024

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों लगातार दो दिन में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली-NCR में PNG-CNG गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू PNG के दाम एक रुपए प्रति किलो, जबकि CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं।

    बढ़ी कीमतों के बाद PNG 37.61 रुपए और CNG 35.86 रुपए किलो पर पहुंच गई है।

    नई कीमतें आज से ही लागू होंगी PNG-CNG।

    दो दिन लगातार बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

    पूरे देश में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे।

    बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए।

    इस बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता।

    यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिल रहा है।

    PNG-CNG, महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।

    मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ था।

    रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण।

    तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है।

    ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 20 रुपए प्रति तक महंगे हो सकते हैं।

    पेट्रोल-डीजल के दाम पर सरकारी टैक्स का गणित समझिए

    पिछले 3 साल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से सरकार ने करोड़ों की कमाई की है।

    जब आप अपनी गाड़ी में 100 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं, इसमें से 52 रुपए टैक्स के रूप में सरकार की जेब में जाता है।

    महाराष्ट्र में सबसे अधिक 52.50 रुपए टैक्स के रूप में वसूले जाते हैं।

    वहीं अगर आप दिल्ली में 100 रुपए का पेट्रोल भरवाते हैं तो इसमें से 45.3 रुपए सरकार के पास जाते हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!