• Sat. Oct 5th, 2024

    शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 900 पॉइंट्स गिरकर 55,326 पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को डेढ़ लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

    भारी गिरावट : मार्केट कैप 251 लाख करोड़ रुपए

    लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप जो सोमवार को 252.36 लाख करोड़ रुपए था, आज 251 लाख करोड़ रुपए है। बैंकिंग शेयर्स की जमकर पिटाई हो रही है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिरावट भारी गिरावट में और 2 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वालों में ICICI बैंक का शेयर 4% टूटा है जबकि HDFC बैंक 3% गिरा है।

    SBI का शेयर 2% नीचे

    SBI का शेयर 2% नीचे है। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और HDFC के स्टॉक 2-2% गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह एशियन पेंट्स, मारुति के स्टॉक में 3-3% की गिरावट है। कोटक बैंक 2% नीचे है। इसके अलावा अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एयरटेल और बजाज फिनसर्व भी नीचे हैं।

    नेस्ले और सनफार्मा भी नीचे

    डॉ. रेड्‌डी, नेस्ले, सनफार्मा, टाइटन में मामूली गिरावट है। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 3% ऊपर है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, विप्रो और लार्सन एंड टुब्रो भी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    सेंसेक्स के 116 शेयर अपर और 141 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब इनकी कीमतों में एक दिन मेँ एक तय सीमा से ज्यादा की बढ़त या गिरावट नहीं हो सकती है। इसके 36 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 17 निचले स्तर पर

    हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों में से 1,483 के स्टॉक बढ़त में और 1,107 के

    नीचे कारोबार कर रहे हैं।

    निफ्टी में भी गिरावट

    उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 234 अंक नीचे 16,559 पर कारोबार कर रहा है। यह

    16,593 पर खुला था और 16,547 का निचला तथा 16,671 का ऊपरी स्तर बनाया

    था। इसका नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त में जबकि मिडकैप, फाइनेंशियल और बैंकिंग गिरावट में हैं।

    20 स्टॉक नीचे हैं

    निफ्टी के 50 में से 20 स्टॉक तेजी में और 30 नीचे हैं। बढ़ने वालों में प्रमुख रूप

    से कोल इंडिया, हिंडालको, टाटा स्टील, UPL और ONGC हैं। गिरने वालों में बजाज ऑटो

    ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, HDFC बैंक और मारुति हैं। इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

    (BSE) का सेंसेक्स 388 पॉइंट्स बढ़कर 56,247 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135 अंक तेजी के साथ

    16,793 पर बंद हुआ।

    Share With Your Friends If you Loved it!