• July 4, 2024

घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि

money plant

अधिकतर घरों में मनी प्लांट देखने को मिलता है। इसे लगाने से घर की शोभा बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को शुभ दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसे गलत दिशा में लगाने से तरक्की के मार्ग में रुकावट आती है। अगर आप भी मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो यहां जानें इसे लगाने की सही दिशा और अन्य जानकारी।

Read also:The Kalvali Fish as a Seasonal Indicator in Bhandara and Gondia

वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। इन पौधों को घर में लगाने से शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े नियमों का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। इसके अलावा, इससे परिवार के सदस्यों को कई लाभ प्राप्त होते हैं।

Also read:UPI ट्रांजैक्शन का दीवाना भारत, जून में सालाना आधार पर 49% बढ़ा

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और फायदे

अगर आप मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है क्योंकि मनी प्लांट का संबंध कुबेर और बुध से माना जाता है।

Also read:Delhi reports its first case under the new criminal laws.

मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

मनी प्लांट लगाने के निषेध और आय बढ़ाने के उपाय

घर के बाहर मनी प्लांट को लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें, इसे घर के बाहर लगाने से बाहरी लोगों की नजर पौधे पर पड़ती है, जिससे पौधे का विकास रुक जाता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Also read:In Gurugram, a 16-year-old boy kills a 9-year-old neighbor and tries to burn her body

अगर आप आय में वृद्धि चाहते हैं, तो जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर मनी प्लांट में अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आय में अपार वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

Also read:Government Panel Seeks Stakeholders Inputs On NEET Exam

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि”

Comments are closed.