• July 7, 2024

इंडिगो पर 1.20 करोड़, MIAL पर 60 लाख रुपए जुर्माना

इंडिगो पर जुर्माना

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2195 के यात्री ने रविवार (14 जनवरी) को मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठकर डिनर किया। इसके परिणामस्वरूप, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही, मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेटर कंपनी, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) पर 60 लाख रुपए का जुर्माना लगा गया है।

घटना को लेकर एविएशन रग्युलेटर DGCA ने भी MIAL पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। रविवार को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6E 2195 फ्लाइट पहले तो 12 घंटे की देरी से उड़ी। फिर दिल्ली जाने की बजाय फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट रात को 10:06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी। घने कोहरे के चलते विमान एक घंटे बाद रात करीब 11:10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने को कहा गया, इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। पैसेंजर्स ने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया और विमान से उतरकर एयरक्राफ्ट पार्किंग (टरमैक) में ही बैठ गए।

इसके बाद पैसेंजर्स वहीं पर खाना खाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो वायरल हो गया। 15 सेकेंड के इस वीडियो में पैसेंजर्स के पीछे रनवे पर अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया।

Read Also : उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली, शीतलहर का कहर रेल हवाई सेवाओं पर असर।

इंडिगो : यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों ने एयरलाइंस के मैनेजमेंट और पैसेंजर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाए। विवाद बढ़ते देख इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली। हालांकि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो को मामले में नोटिस जारी किया था।

Also Read: महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने के लिए बेदखली नोटिस जारी

टरमैक क्या होता है
एयरपोर्ट पर जिस जगह एयरक्राफ्ट की पार्किंग होती है, उसमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। उसे टरमैक कहा जाता है। इस जगह पर पैसेंजर्स की मौजूदगी सुरक्षा में चूक का मामला माना जाता है।

Also Read: ईरान के हमलों के कारण, पाकिस्तान-इराक में क्षेत्रीय तनाव में हो रही वृद्धि

Share With Your Friends If you Loved it!