• Tue. Sep 17th, 2024

    राष्ट्रपति शासन को लेकर भाजपा और आप के बीच बहस हो रही तीखी

    Delhi

    दिल्ली सरकार को भंग करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन और राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री जेल में हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है, साथ ही सरकार बार-बार संविधान का उल्लंघन कर रही है, इसलिए इसे बर्खास्त किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे साजिशन राष्ट्रपति शासन लगाने की आशंका के रूप में देखा है और कहा है कि भाजपा आगामी चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है।

    Also Read : रवींद्र रैना कश्मीर के सबसे गरीब उम्मीदवार, बैंक में सिर्फ 1000 रुपये

    दिल्ली : भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री जेल में हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से बाधित

    नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को फिर से दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया। गुप्ता ने कहा कि वित्त आयोग का गठन न होने के कारण दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले पांच महीनों से विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया गया और सत्र के दौरान प्रश्नकाल भी नहीं होता। बारिश के दौरान 50 लोगों की मौत हो गई, जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं हैं। सड़कों की हालत खराब है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री जेल में हैं, कैबिनेट की बैठकें नहीं हो रही हैं। दिल्ली जल बोर्ड पर 73,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और दिल्ली स्किल आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में 1,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा, राजनीतिक नियुक्तियां की जा रही हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों को फंड नहीं मिल रहा है।

    Also Read : विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और AAP के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

    आप ने सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला

    दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। आतिशी ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही मानी हार मान ली है। तभी चोर दरवाजे से सरकार को बर्खास्त करना चाहती है। आरोप है कि भाजपा का एक मात्र काम चुनी हुई विपक्षी सरकारों को गिराना है।भाजपा जब दिल्ली में आप के विधायक नहीं खरीद सकी, तो चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र शुरू कर दिया। आतिशी ने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा षड्यंत्र रचकर अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराएगी तो आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा तो आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीरो सीटें आयेंगी।

    Also Read : कांग्रेस से अलग होकर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीडीपी का गठन किया

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “राष्ट्रपति शासन को लेकर भाजपा और आप के बीच बहस हो रही तीखी”

    Comments are closed.