• Wed. Nov 4th, 2026
Gautam Adani

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां वह महाकुंभ में भाग लेंगे. उनके निर्धारित कार्यक्रम के तहत, वह त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना करेंगे और बड़े हनुमान जी के दर्शन भी करेंगे. इसके अलावा, गौतम अदाणी इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में भी भाग लेंगे, जिसमें अदाणी समूह की ओर से महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

also read: Foundation of Primary Education Key to Higher Education Excellence

अदाणी ग्रुप महाकुंभ में इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा में जुटा हुआ है. महाकुंभ मेला क्षेत्र में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. इसके अलावा एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए आरती संग्रह के वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है.

also read : Donald Trump begins his second term with a flurry of orders

गौतम अदाणी समूह की महाकुंभ में समाज सेवा और श्रद्धालुओं के लिए योगदान

दूसरी तरफ, प्रतिदिन इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी ग्रुप एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी कर रहा है. इस पहल की श्रद्धालु काफी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी दे रहे हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं की मदद के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं. अदाणी समूह की पहल महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए न केवल मददगार बनी है, उनकी आध्यात्मिक यात्रा को भी बेहद खास बना रही है. महाकुंभ में अदाणी समूह की सहभागिता समाज सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है.

Share With Your Friends If you Loved it!
2 thoughts on “महाकुंभ पहुंचे गौतम अदाणी”

Comments are closed.