• Sun. Sep 8th, 2024

    लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का हुआ 91 साल की उम्र में निधन

    ameen sayani

    ‘नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं’ यह अब कभी फिर सुना नहीं जाएगा। सुनहरी आवाज और मस्त अंदाज से दुनिया के कई देशों के श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले सयानी का निधन हो गया है। उनकी 91 साल की उम्र में आखिरी सांस चली। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज के निधन की पुष्टि उनके बेटे रजिल सयानी ने की है।

    Also Read: Beat the Heat: Cooling Fruits to Enjoy During Indian Summers

    बिनाका गीत माला से मिली अमीन सयानी को पहचान

    अमीन सयानी देश के ऐसे पहले रेडियो स्टार रहे हैं, जिनका बड़े-बड़े फिल्म स्टार भी सम्मान करते थे। एक जमाना था जब अपने ‘बिनाका गीत माला’ कार्यक्रम के माध्यम से आवाज के इस शहंशाह ने अपने नाम और काम की धूम मचा दी थी। हालांकि, पिछले कुछ बरसों से सयानी की तबियत सही नहीं थी। 

    Also Read: चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-निशान लगे बैलेट पेपर भी गिने जाएंगे

    अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि सयानी को मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया। 

    Also Read: Exploring the Diverse Flavors of Tea: A Journey Through Market Offerings

    1932 में हुआ था जन्म

    बता दें, अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था। अमीन सयानी रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने यहां उनकी पहचान कराई थी। उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। 

    Share With Your Friends If you Loved it!