• July 6, 2024

भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज को डकैतों से छुड़ाया, 23 पाकिस्तानियों को भी दिलाई आजादी

Indian Navy

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्री लुटेरों से लड़ते हुए एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ा लिया। इसके साथ ही, नौसेना ने 23 पाकिस्तानी चालकों को भी सुरक्षित बचा लिया। यह पूरा अभियान 12 घंटे से अधिक समय तक चला। नौसेना ने बताया कि हमारी विशेषज्ञ टीम उस क्षेत्र की जांच करेगी, ताकि वह क्षेत्र मछली पकड़ने सहित अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो सके। जहाज को लुटेरों ने गुरुवार को ही पकड़ लिया था, इसके बाद से नौसेना ने उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया था।

Also Read: Essential medicines to cost slightly more from April 1

नौसेना का समुद्री सुरक्षा में प्रतिबद्धता नजरिया

नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे। घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Also Read: Fresh Rs 1,700 Crore Notice To Congress By Income Tax Department

नौसेना द्वारा समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित

हाल ही में 23 मार्च को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था कि भारतीय नौसेना सुरक्षित हिंद महासागर क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 100 दिनों में नौसेना द्वारा की गई समुद्री डकैती विरोधी अभियानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि हमने समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डकैती रोधी, मिसाइल रोधी और ड्रोन रोधी अभियान चलाए हैं। हमने ऑपरेशन संकल्प से 110 लोगों, जिसमें 45 भारतीय और 65 विदेशी नागरिकों की जान बचाई है। 

Also Read: गांव-गांव तक, हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना मेरा लक्ष्य: PM नरेंद्र मोदी

भारतीय नौसेना: हिंद महासागर की सुरक्षा में प्रतिबद्ध

इसी कार्यक्रम में एडमिरल कुमार ने आगे कहा कि भारत एक महान शक्ति बनने की राह पर है। महान शक्ति बनने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा, संरक्षण, प्रचार और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नौसेना का ऑपरेशन कब तक जारी रहेगा के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक हिंद महासागर सुरक्षित नहीं हो जाता।

Share With Your Friends If you Loved it!