• Sun. Apr 13th, 2025

    कर्नाटक में हुआ खौफनाक हादसा: बस छत पर चढ़ गई, कई यात्री हुए घायल

    कर्नाटक में भयानक हादसा

    कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरते हुए एक मकान की छत पर चढ़ गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। इस घटना में बस ड्रावर और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

    Also Read : चेन्नई-पंजाब मैच में सट्टेबाजी, IPL फिर हुआ शर्मसार! पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

    बस अनियंत्रित होकर घर की छत पर चढ़ी 

    कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा तालुका के जलदुर्गा में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चिक्कमगलुरु से श्रृंगेरी की ओर जा रही राज्य परिवहन की केएसआरटीसी बस जयापुरा के पास जलदुर्गा में अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह बस ढलान पर बने एक मकान की छत पर चढ़ गई।

    Also Read : After Bangladesh, Mob Attacks KFC in Pakistan; 10 Arrested

    कर्नाटक में बस में सवार कई लोग घायल

    घटना के वक्त क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई थी। इसी के चलते चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस के गिरने से घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में बस चालक और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। 

    Also Read : कोहली के पास DC के खिलाफ मैच में रचने का मौका, बन सकते हैं ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय

    जिस घर की छत पर चढ़ी बस उसमें रहने वाली महिला भी घायल

    जानकारी के अनुसार, जयपुरा के सरकारी अस्पताल में दस लोगों को भर्ती कराया गया। बस ड्राइवर समेत दो लोगों को कोप्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस घर से बस टकराई, उसमें रहने वाली शांता को भी टक्कर से चोटें आईं। स्थानीय निवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तुरंत मदद की। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस पुरानी थी और उसका रखरखाव ठीक से नहीं किया गया होगा। कई प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस तेज गति से चल रही थी।

    Also Read : Air India Express Pilot Dies After Landing

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    घटना की सूचना मिलते ही जयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। विधायक टी.डी. राजेगौड़ा ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

    Also Read : ग्रेटर नोएडा से न्यू आगरा तक चलेगी नमो भारत, लाखों को मिलेगा रोजगार

    Share With Your Friends If you Loved it!
    3 thoughts on “कर्नाटक में हुआ खौफनाक हादसा: बस छत पर चढ़ गई, कई यात्री हुए घायल”

    Comments are closed.