• Sat. Oct 5th, 2024

    World cup 2023: भारत का विश्व कप में अब चैंपियन बनना तय! 

    World cup 2023

    चंद्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लैंडिंग से, पूरे देश में उत्सव की माहौल है। इस महत्वपूर्ण कामयाबी से, भारतीय वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को विश्व में मान्यता मिली है। इससे भारत दुनिया के केवल चौथे देश बन गया है जिसने अपने लैंडर मॉड्यूल को चांद पर बेजने में सफलता प्राप्त की है। इस ऐतिहासिक सफलता को अब क्रिकेट विश्व कप के साथ जुड़कर एक विशेष संयोग की बात मानी जा रही है।

    Also Read: Chandrayaan-3 successfully lands on Moon’s south pole

    दरअसल चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा ही रोचक ट्वीट किया। मुंबई इंडियंस का यह ट्वीट विश्व कप 2023 के साथ जुड़ा हुआ है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    चंद्रयान-2 मिशन और विश्व कप 2019: मुंबई के ट्वीट में जुड़े दो अहम घटनाक्रम

    मुंबई ने अपने ट्वीट में चंद्रयान-2 मिशन की असफलता और विश्व कप 2019 को एक साथ जोड़ा है। 2019 में ही चंद्रयान-2 मिशन के अंतर्गत चांद के सतह पर लैंडर को भेजा गया था, लेकिन यह मिशन चांद की सतह से लगभग पांच किलोमीटर दूर लूनर पर गिर गया था, जिससे इसरो का संपर्क खो गया था। इस नजदीकी असफलता के कारण, इसरो के वैज्ञानिक निराश हो गए थे।

    चंद्रयान-3:

    Also Read: ISSF 2023: अमनप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया

    उसी साल 2019 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी ,लेकिन लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था और चैंपियन बनने से भारत चूक गया था। मुंबई इंडियंस ने इन्ही दोनों तस्वीरों को एक साथ जोड़कर इस बारे के विश्व कप के लिए खास संयोग बताया है।

    Also Read: Antilia Bomb Case: SC Grants Bail To Ex-Cop Pradeep Sharma

    चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मुंबई इंडियंस का विश्वास

    वहीं अब चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मुंबई इंडियंस को विश्वास है कि भारतीय टीम वनडे विश्व कप में भी चैंपियन बनेगा। हालांकि मुंबई ने अपने ट्वीट किए उस तस्वीर के उस हिस्से को खाली रखा है।

    बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन इस बार भारत में हो रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    Also Read: भारत अमेरिका के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश: बाइडेन

    Share With Your Friends If you Loved it!