• July 6, 2024

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम सत्र आज से

Budget 2023

आज से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र का आगाज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा। इस सत्र की विशेषता दो पहलुओं से है – पहला, इसमें देश की वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। दूसरा, यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में इस बजट को पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव के आसपास होने के कारण, लोगों को राहत मिलने की आशा है। हालांकि, इस सत्र का समापन नौ फरवरी तक हो सकता है और यह हंगामेदार भी हो सकता है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है।

Also Read: कड़ाके की ठंड और कोहरे से परेशान उत्तर भारत, 19 ट्रेनें लेट

सर्वदलीय बैठक

संसद में बजट सत्र से पहले सभी पार्टियों के नेताओं के साथ मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के लिए केंद्र की तरफ से सभी पार्टियों को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक संसद के पुस्तकालय में आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर रे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से मिले। उनके अलावा एमडीएमके सांसद वाइको इस बैठक में शामिल हुए। बता दें कि बजट सत्र एक फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा और इस सत्र का समापन नौ फरवरी को होगा।

Read also: ‘फाइटर’ बनी 2024 की नंबर वन फिल्म, कमाए करोड़ों रुपये

अंतरिम बजट 2024

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले सरकार संसद में केंद्रीय बजट पेश करती है। बजट किसी वित्तीय वर्ष में होने वाली सरकार की आमदनी और खर्चों से जुड़ा दस्तावेज है। यह वित्तीय वर्ष हर साल 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च को समाप्त होता है। इस साल आम चुनाव होने हैं इसलिए इस बार यह अंतरिम बजट होगा। इस बार सरकार जो बजट पेश करेगी वह सिर्फ नई सरकार के आने तक सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए होगा। आम चुनावों के बाद चुनी गई नई सरकार की ओर से जुलाई में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

Read also: ED ने हेमंत सोरेन के दिल्ली घर पर मारा छापा

Share With Your Friends If you Loved it!