• Sun. Sep 8th, 2024
    डिंडौरी

    एक पिकअप वाहन की दुर्घटना ने डिंडौरी में 14 व्यक्तियों की मौत कर दी और 20 अन्यों को घायल कर दिया। दुर्घटना के समय वाहन में 35 यात्री थे। यह घटना गुरुवार को तीन से चार बजे के बीच शहपुरा थाना क्षेत्र में हुई। मृत्यु हुई लोगों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी आयु 16 से 60 वर्ष के बीच है। दस शव अम्हाई देवरी, दो पोंदी और एक-एक शव धमनी और सजनिया ले जाए गए हैं।

    Also Read : संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार

    डिंडौरी में डेढ़ घंटे घायल मौके पर ही तड़पते रहे

    दुर्घटना के बाद रात में पुलिस तक जानकारी विलंब से पहुंची, इसी के चलते लगभग डेढ़ घंटे घायल मौके पर ही तड़पते रहे। लगभग 4 बजे सुबह घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया। 20 घायलों में एक की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

    Also Read : समुद्री सीमा से ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, संदिग्ध पाकिस्तानी-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

    CM मोहन यादव ने जताया शोक, सहायता का एलान

    हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

    घटना में मुख्यमंत्री द्वारा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

    Also Read : शरण में भीषण आग, 3 बच्चों की जलकर मौत; एक बच्ची की स्थिति गंभीर

    कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

    जानकारी के अनुसार, यह लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हुए। डिंडौरी बिछिया बड़छर गांव में जैसे ही इनका पिकअप वाहन पहुंचा वो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना का श‍िकार सभी लोग आमादेवी गांव के निवासी हैं।

    दुर्घटना में मदन सिंह आर्मो 50 वर्ष, पीतम बरकड़े 16 वर्ष, पुन्नू पिता रामलाल 55 वर्ष, भद्दी बाई 35 वर्ष, सेम बाई पति रमेश 40 वर्ष, लाल सिंह 53 वर्ष, मुलिया 60 वर्ष, तितरी बाई 50 वर्ष, सावित्री 55 वर्ष, सरजू 45 वर्ष, रामी बाई 35 वर्ष, बसंती 30 वर्ष,रामवती 30 वर्ष, कृपाल 45 वर्ष की मौके  पर मौत हुई है। अधिकांश मृतक अमहाई देवरी निवासी हैं। मृतकों में छह पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं।

    Also Read : उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की हुई जीत

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “MP के डिंडौरी में पिकअप पलटी, 14 की मौत”
    1. एक दुर्घटना ने MP के डिंडौरी में 14 लोगों की जान ले ली, और 20 को घायल किया। 😔🙏 मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया। #डिंडौरी #दुर्घटना

    Comments are closed.