पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने सार्क वीजा छूट नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा खत्म कर दी है। इसके चलते पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना पड़ रहा है। अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के मामले में नोएडा पुलिस ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Also Read : IPL 2025: मैच में राहुल से भिड़े कोहली, ‘कांतारा’ जश्न का उड़ाया मजाक
पाकिस्तान की सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी। उन्होंने सचिन मीणा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी की है। हाल ही में दोनों को एक बच्चा भी हुआ है। जानकारों के मुताबिक, सीमा पर कोई सीधा असर नहीं होगा, क्योंकि सीमा वीजा के जरिये भारत नहीं आई थी। उनके खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है। एडिशनल डीसीपी ग्रेनो सुधीर कुमार का कहना है कि सीमा को लेकर कोई आदेश नहीं है। आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : पाहलगाम हमले पर नवाज की शहबाज को नसीहत: कूटनीति से हल निकाले
आदेश नहीं मिला है
सीमा हैदर के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि सीमा के मामले की जांच यूपी एटीएस ने भी की है। उन्हें जांच में अबतक कुछ नहीं मिला है। केंद्र के अलावा पुलिस से देश छोड़ने के संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है।
Also Read : MI vs LSG: रोहित शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन
सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई मदद की अपील
सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। सीमा ने अपील करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है और उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में सीमा हैदर ने यह बातें कही हैं।
Also Read : विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड, हर बल्लेबाज बचना चाहेगा
देशव्यापी विरोध के बावजूद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह को उम्मीद है कि उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी। एपी सिंह ने दावा किया कि वह अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं हैं। अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा, “सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। उसने ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से विवाह किया और हाल ही में उनकी बेटी भारती मीना को जन्म दिया। उसकी नागरिकता अब उसके भारतीय पति से जुड़ी हुई है और इसलिए केंद्र का निर्देश उस पर लागू नहीं होना चाहिए।”
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले की जानकारी होने पर सीमा बहुत परेशान और दुखी है। हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल पहुंची। नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी की और भारत में भी आकर दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। शादी के बाद पिछले माह उसने एक बेटी को जन्म दिया है। भारत सरकार ने सार्क वीजा निलंबित करने का जो निर्णय लिया है वह तारीफ के काबिल है। यह आतंकवाद के खिलाफ निर्णय है।
आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग हुई तेज
पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट की नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त कर दी है। इस निर्णय के अनुसार अब पाकिस्तानी नागरिक इस छूट के अंतर्गत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे। वहीं, जो पाकिस्तानी नागरिक पहले से इस सुविधा के तहत भारत में मौजूद हैं। उन्हें एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की जा रही है।
Also Read : क्राइम की डिजिटल मैपिंग, सबूत भेजे लैब… जानें पहलगाम हमले पर NIA की जांच कहां तक पहुंची
बता दें कि सीमा हैदर की कहानी सोशल मीडिया से लेकर समाचार चैनलों तक में पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। वह ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से जुड़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। अब वह सचिन के साथ नोएडा में रह रही हैं और हाल ही में दोनों को एक बच्चा भी हुआ है।