अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को देश के पांच राज्यों के 21 शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया। दिल्ली समेत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के कई शहर तेज गर्मी की चपेट में हैं।
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा तापमान
राषट्रीय राजधानी दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ा है। जो तीन डिग्री से अधिक से लेकर 6.9 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अब दिन के समय लू (Heat Wave) चलेगी। इससे और भी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ेगी।
Also Read : इंडियन आइडल 15′ की विनर बनीं ये कंटेस्टेंट, जीता 25 लाख रुपये का इनाम
दिल्ली में हवाएं चलने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय सतह पर चलने वाली हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 4-6 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। शाम और रात के समय इसकी गति बढ़कर दक्षिण-पूर्व दिशा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी।
दिल्ली में रात का तापमान भी बढ़ेगा
मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल के महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की आशंका है। रात के तापमान के भी असामान्य रूप से अधिक रहने का अनुमान है।
Also Read : Three key uncertainties as Trump’s tariffs take effect
बाड़मेर में रिकॉर्ड भीषण गर्मी, तापमान 45 के पार
राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है।
Also Read : अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात
हरियाणा के इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट
हरियाणा में अप्रैल 2025 की शुरुआत से ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने हाल ही में राज्य के कई जिलों के लिए लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में 7 से 9 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, रोहतक और सोनीपत जैसे जिलों में गर्मी का असर अधिक रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जाने की आशंका है।
Also Read : World’s Smallest Pacemaker, Tinier Than Rice Grain
भीषण गर्मी के साथ गुजरात के कई हिस्सों में चलेंगी गर्म हवाएं
मौसम विभाग ने कहा कि 7 से 10 अप्रैल के दौरान गुजरात के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है। इसी दौरान राजस्थान में भी लू चलने की संभावना है।
Also Read : Sensex Today: Sensex, Nifty dive 5% on US tariff, trade war fears
इन राज्यों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। गर्मी का असर दिन पर दिन बढ़ता जाएगा। लोगों को दिन के समय में बाहर निकलने में सावधानी बरतनी चाहिए।
Also Read : ‘सिकंदर’ फ्लॉप, टॉप 10 से बाहर हुई सलमान की सभी फिल्में