चंद्रयान-3 मिशन के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों के अध्ययन से पता चला है कि पूर्व के अनुमानों की तुलना में चंद्रमा पर बर्फ उसके ध्रुवों पर अधिक स्थानों में सतह के ठीक नीचे मौजूद हो सकती है। अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के संकाय सदस्य एवं प्रमुख लेखक दुर्गा प्रसाद करणम ने कहा कि सतह के तापमान में बड़े, लेकिन अत्यधिक स्थानीय परिवर्तन सीधे चंद्रमा पर बर्फ के निर्माण को प्रभावित कर सकते हैं और इन बर्फ कणों को देखने से ‘‘उनके उद्गम एवं इतिहास के बारे में अलग-अलग कहानियां सामने आ सकती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें यह भी पता चल सकता है कि समय के साथ चंद्रमा पर बर्फ कैसे जमा हुई और उसकी सतह पर कैसे पहुंची, जिससे इस प्राकृतिक उपग्रह की शुरुआती भूगर्भीय प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है।’’ इससे संबंधित निष्कर्ष पत्रिका ‘कम्युनिकेशंस अर्थ एंड एनवायरनमेंट’ में प्रकाशित हुआ है।
Also Read : देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फिर किया परेशान, अजय अशर को MITRA से हटाया!
23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर उतरा था चंद्रयान-3
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा बेंगलुरु से प्रक्षेपित चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तीन दिन बाद, 26 अगस्त को इस ‘लैंडिंग’ स्थल का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा गया। यह मिशन चंद्रमा की सतह और उसकी संरचना से जुड़ी नई जानकारियों को उजागर करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
चंद्रमा पर बर्फ के पानी में बदलने की संभावना को लेकर वैज्ञानिकों में जिज्ञासा बनी हुई है। इस संदर्भ में, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद करणम ने बताया कि अत्यधिक उच्च निर्वात (वैक्यूम) के कारण चंद्रमा की सतह पर तरल रूप में पानी मौजूद नहीं रह सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बर्फ पिघलने की स्थिति में भी आए, तो वह तरल में परिवर्तित होने के बजाय सीधे वाष्प बनकर उड़ जाएगी।
Also Read : Railway workers fired and fined for dumping trash
करणम ने यह भी कहा कि वर्तमान वैज्ञानिक समझ के अनुसार, चंद्रमा पर अतीत में रहने योग्य परिस्थितियां नहीं रही होंगी। इससे संकेत मिलता है कि चंद्रमा की सतह पर जीवन के अनुकूल वातावरण कभी मौजूद नहीं था। हालांकि, चंद्रयान-3 से प्राप्त आंकड़े भविष्य में चंद्रमा की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों को समझने में मदद कर सकते हैं।
Also Read : Priyanka Chopra sells four Mumbai apartments for ₹16.17 crore.