• Sun. Oct 6th, 2024

    मशहूर टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड

    20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आई है, जिससे अवगत होने के बाद उनके प्रशंसक दुखी हैं। वहीं, महज 20 वर्ष की उम्र में आत्महत्या जैसा कदम उठाना एक रहस्य मालूम पड़ता है। अभिनेत्री द्वारा उठाया गया यह कदम अप्रत्याशित है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उन्होंने इतनी कम उम्र में ऐसा कदम क्यों उठाया है। वहीं, अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रट की बात करें, तो वो बहुत ही कम उम्र में कई शो कर चुकी थीं। उनकी एक्टिंग के प्रशंसक कायल रहे हैं।

    20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत ऐतिहासिक शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शो का भी हिस्सा थीं।

    सिर्फ टीवी शो ही नहीं, अभिनेत्री ने फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। फितूर और बार बार देखो दोनों में, तुनिशा शर्मा ने युवा कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई। उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग 3 में भी कैमियो किया था।

    Share With Your Friends If you Loved it!