• Sat. Oct 5th, 2024

    वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन का PM करेंगे उद्घाटन

    Narendra Modi

    तीन दिन के वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन (जीएमआईएस) आज से आरंभ होने वाला है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी जानकारी दी है, और उन्होंने कहा है कि इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है और 300 से अधिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की आशंका है।

    Also Read: Nithari killings accused Surinder Koli, Pandher acquitted, death penalty canceled

    सोनोवाल ने कहा कि वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन 2023 का यह तीसरा संस्करण है। इससे पहले यह 2016 और 2021 में भी आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ने लगा है। 

    Also Read: पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का 26 साल की उम्र में हुआ निधन

    उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से भारत निश्चित रूप से आने वाले समय में एक अग्रणी समुद्री राष्ट्र बनने जा रहा है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में बंदरगाह और जलमार्ग मंत्रालय में जो प्रगति हासिल की गई है, वो पीएम मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हो सका है।

    Also Read: 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल, IOC ने कुल 5 खेलों को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का बनाया हिस्सा

    वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन का आगाज

    केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने आगे कहा कि 50 से अधिक देश भाग लेने जा रहे हैं और उम्मीद है कि लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और 300 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा उन्हें लगता है कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग क्षेत्र में यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में भारत प्रमुख भूमिका निभाएगा।

    Also Read: लातूर: गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलेंडर में धमाका, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री विभिन्न चर्चाओं में इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इनके अलावा, विभिन्न देशों की प्रमुख समुद्री कंपनियों के सीईओ भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    Also Read: Navratri: A Spiritual Journey Through Nine Divine Nights

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत कुछ ही समय में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इस दिशा को आगे बढ़ाने के लिए हमारा तीन दिवसीय वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।

    Share With Your Friends If you Loved it!