• Thu. Sep 19th, 2024

    भाजपा और सपा के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस का UP उन्नति विधान-पत्र घोषणा पत्र जारी किया।

    20 लाख सरकारी रोजगार, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज और मृतक कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा

    इससे पहले कांग्रेस महिलाओं को लेकर ‘शक्ति विधान’ और युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

    उन्नति विधान-पत्र के लोकार्पण-कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह जनता की इच्छाओं का सम्मान-पत्र है। उन्होंने कहा कि इसे घर में बैठ कर नहीं बनाया गया है। लोगों के बीच जाकर इस घोषणा पत्र को तैयार किया है।

    बागपत के व्यापारी का किया जिक्र

    प्रियंका गांधी ने बागपत के व्यापारी की फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या करने की घटना का भी जिक्र किया और फिर छोटे-मंझोले व्यापारियों के लिए कांग्रेस की योजना का जिक्र किया। 

    घोषणा पत्र जारी करने लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने इससे पहले बीजेपी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।

    प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए।

    70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों अपने घोषणा पत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई।

    न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन।

    इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।

    शक्ति विधान और भर्ती विधान में क्या रहा खास
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है।

    यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी करेगी।

    इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है।

    Share With Your Friends If you Loved it!