• Tue. Sep 17th, 2024

    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 दिन बाद मतदान होना है। इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस, आज और अकाली दल जैसी मुख्य पार्टियां पूरे दम-खम से मैदान में हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

    कुमार विश्वास ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे।

    अलगाववादियों के सर्मथन से केजरीवाल को परहेज नहीं
    पूर्व आप नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है।

    जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है।

    पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है।

    ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था।

    पंजाब में 20 फरवरी को होनी है वोटिंग
    बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा।

    जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

    विधानसभा चुनाव के लिए अब तक केजरीवाल ने मतदाताओं को साधने के लिए कई वादे किए हैं।

    इसमें किसानों को फ्री बिजली, पानी और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।

    जिसका मकसद महिलाओं को मजबूत बनाना शामिल हैं।

    दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना
    केजरीवाल ने अपनी इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बताया है।

    उन्होंने कहा था कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं फिर भी हमारी सरकार हर महिला के खाते में यह रकम जमा कराएगी।

    Share With Your Friends If you Loved it!