• Tue. Sep 17th, 2024

    जम्मू ग्राउंड रिपोर्ट: देवसर में रोचक मुकाबला, पत्थर नहीं वोट बरसेंगे

    Jammu

    कुलगाम जिले का देवसर विधानसभा क्षेत्र, जो कभी पत्थरबाजी के लिए बदनाम था, अब चुनावी जंग का मैदान बन गया है। यहां तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। पीडीपी से सरताज मदनी, डीपीएपी से मोहम्मद अमीन भट्ट और कांग्रेस से अमानुल्लाह मंटू चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसके अलावा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार फिरोज अहमद भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। यह वही इलाका है, जहां के कैमूह, फ्रिसल और खुदवानी जैसे स्थान कभी पत्थरबाजी के लिए बदनाम थे, लेकिन अब यहां के लोग वोटिंग के जरिए अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

    Also Read: Shah Rukh Khan Responds as Rana Daggubati Touches His Feet, Quoting South Indian Traditions

    वर्ष 2014 में कांग्रेस से जीतने वाले मोहम्मद अमीन अब डीपीएपी से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पीडीपी के सरताज मदनी, जो दो बार विधायक रह चुके हैं, अपनी किस्मत फिर आजमा रहे हैं। मदनी महबूबा मुफ्ती के रिश्तेदार हैं और 2014 में 1511 वोटों से कांग्रेस के मोहम्मद अमीन से हार गए थे। वहीं, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन के बावजूद दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस ने अमानुल्लाह मंटू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने फिरोज अहमद को मैदान में उतारा है।

    Also Read: India Shines at Paris 2024 Paralympics with Record-Breaking Medal Haul

    देवसर की विकास की मांगें

    देवसर के लोगों की मांगें स्पष्ट हैं। वे बेहतर सड़कें, 24 घंटे सस्ती बिजली, और अपने क्षेत्र के पर्यटन और कृषि क्षेत्र के विकास की उम्मीद कर रहे हैं। क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में कुछ सुधार हुए हैं, जैसे हर घर में नल से जल पहुंचा है, सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है और युवाओं ने पत्थरबाजी छोड़ मुख्यधारा की ओर कदम बढ़ाया है। अब देवसर के लोग एक ऐसे विधायक की तलाश में हैं, जो क्षेत्र का संपूर्ण विकास कर सके और सभी को समान रूप से प्रतिनिधित्व दे, बिना किसी प्रकार के भेदभाव के।

    Share With Your Friends If you Loved it!
    3 thoughts on “जम्मू ग्राउंड रिपोर्ट: देवसर में रोचक मुकाबला, पत्थर नहीं वोट बरसेंगे”
    1. For en flott historie! Jeg er så glad for at du delte den. Dataene du ga var både praktiske og enkle å forstå. Din evne til å forenkle ellers vanskelige ideer er sterkt verdsatt. Enhver som er interessert i å lære mer om dette emnet vil dra stor nytte av å lese dette.

    Comments are closed.