• Sat. Sep 28th, 2024

    दिल्ली विधानसभा सत्र की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई

    Delhi Vidhan Sabha

    दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज और कल आयोजित किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत आज हंगामे के साथ हुई, जिसमें अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन और विजेंद्र गुप्ता समेत सभी विपक्षी विधायकों को सदन से मार्शल आउट किया गया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद, भाजपा विधायक सदन में वापस लौटे। सदन में आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सीवर जाम की समस्या के लिए एलजी जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल डिफेंस की नौकरियों के समाप्त होने के पीछे भी एलजी का हाथ है।

    Also Read : फ्रांस के राष्ट्रपति ने UNSC में भारत की स्थायी सीट का समर्थन किया

    दिल्ली : आप विधायक का आरोप

    आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के बस मार्शलों को अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया था, और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। कोरोना काल में भी इन मार्शलों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा की। लेकिन 2023 में भाजपा के एलजी ने पहले बस मार्शलों का वेतन रोका और फिर अचानक हजारों मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।

    Also Read : परमाणु हमले के विकल्प पर कर रहा है विचार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी

    मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान

    आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि  दिल्ली के 10 हजार मार्शल की हालत काफी खराब हैं। कुछ ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बस में अक्सर देखा गया है की लड़कियों के साथ गलत व्यवहार होता है। इसी कारण इन्हें बस में मार्शल के तौर पर लगाया है। अधिकारियों ने इस योजना को बनाया। एलजी ने इस स्कीम में कमी तलाशने की जिम्मेदारी तय की गई। अधिकारी ने इनकी फाइल पर लिखा कि इनकी जरूरत नहीं है। इस पर मंत्री ने आपत्ति जाहिर की। बाद में इनका वेतन रोक दिया गया। जनवरी से वेतन नहीं मिला। फरवरी में इस पर सवाल उठाया और वेतन देने को कहा गया।

    Also Read : महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “दिल्ली विधानसभा सत्र की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई”

    Comments are closed.