• July 6, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज होंगे राज्यसभा से रिटायर

मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज 33 साल के बाद राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 1991 में असम से पहली बार राज्यसभा में कार्यकर्ता की थी, और 2019 में राजस्थान से अंतिम बार राज्यसभा सदस्य बने थे। मनमोहन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें खत लिखकर यह संदेश दिया कि अब वे सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे, लेकिन उनकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी। उन्होंने कहा कि संसद को उनके ज्ञान और अनुभव की कमी महसूस होगी।

राज्यसभा से कुल 54 सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें से 49 सांसद 2 अप्रैल को सदन से रिटायर हुए। मनमोहन सिंह समेत 5 सांसदों का कार्यकाल आज (3 अप्रैल) खत्म हो रहा है। इन 54 सांसदों में 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैंमनमोहन सिंह की जगह अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगी। 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।

Read Also : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार नक्‍सली ढेर

खड़गे ने मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह को लिखे खत में कहा- अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी। तीन दशकों से अधिक समय तक आपने सेवा की है। आपके रिटायरमेंट से एक युग का अंत हो गया है।

बहुत कम लोगों ने देश और उसके लोगों के लिए आपके जितना काम किया है। आपने दिखाया है कि ऐसी आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाना संभव है जो बड़े उद्योगों, युवा उद्यमियों, छोटे व्यवसायी, वेतनभोगी वर्ग और गरीबों के लिए समान फायदेमंद हों। संसद को आपके ज्ञान और अनुभव की कमी खलेगी। आपके मर्यादित, नपे-तुले, मृदुभाषी लेकिन राजनेता जैसे शब्द झूठ से भरी उन तेज आवाजों के विपरीत हैं, जो वर्तमान राजनीति का संकेत देते हैं। वर्तमान सियासी स्थिति ऐसी है कि बेईमानी की तुलना चतुर नेतृत्व से की जाने लगी है।

Read Also : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने की आत्महत्या

9 केंद्रीय मंत्रियों का भी कार्यकाल आज खत्म

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, MSME मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हुआ। वहीं, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल आज खत्म होगा। इन केंद्रीय मंत्रियों में से सिर्फ अश्विनी वैष्णव और एल. मुरुगन को पार्टी ने फिर से राज्यसभा भेजा है। रिटायर होने वाले बाकी सभी मंत्रियों को पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

Read Also : तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं

Share With Your Friends If you Loved it!