• July 4, 2024

24 घंटे में हुए चार मर्डर, केजरीवाल की एलजी को चिट्ठी

kejriwal

दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्ठी में कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक है। पिछले 24 घंटों में 4 हत्याएं हुई हैं। हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे उपराज्यापल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। नागरिकों, विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाये। थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जाये। केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर एलजी के साथ दिल्ली कैबिनेट की बैठक का प्रस्ताव रखा है।

इससे पहले आप के नेताओं ने सोमवार सुबह ट्वीट करके आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल अपना कार्य करने के बजाय दिल्ली सरकार के काम का श्रेय लेने में लगे रहते हैं। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उपराज्यपाल से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। इसलिए दिल्ली में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कक्कड़ ने कहा कि रविवार शाम को साउथ कैंपस के अंदर घुसकर छात्र निखिल चौहान की हत्या कर दी गई। 

एक बड़े नेता ने कहा कि जब उन्होंने अपने पिता का रोते हुए वीडियो देखा तो उन्हें बहुत दुख हुआ। एक परिवार बहुत बुरी तरह से आहत हुआ और ऐसा बार-बार हो रहा है। कभी-कभी बहुत डरावनी चीजें होती हैं जैसे एक लड़की को कार द्वारा बहुत दूर तक खींचा जाना या दो लड़कियों को अपने ही घर में चोट लगना। इसका मतलब है कि दिल्ली में लोग सुरक्षित नहीं हैं। जो नेता लोगों को सुरक्षित रखने के प्रभारी हैं, वे अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, और इसलिए बुरे लोग मतलबी होने से डरते नहीं हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!