• Thu. Sep 19th, 2024

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड गवर्नर जनरल और उप प्रधानमंत्री के साथ की चर्चा

    Droupadi murmu

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो और उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की, जिसमें मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं, जहां उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के मैत्रीपूर्ण संबंधों की सराहना की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

    Also Read : अजित पवार ,मुख्यमंत्री बनते, NCP पूरी साथ होती

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : द्विपक्षीय सहयोग और शिक्षा के महत्व पर चर्चा

    मुर्मू के कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया। वेलिंगटन में, उन्होंने न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर बात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “शिक्षा हमेशा मेरे दिल के करीब रही है। मैंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अनुभव किया है। शिक्षा केवल एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का भी माध्यम है।” उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी के भारत में शिक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    Also Read : जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप: क्युशू द्वीप के नीचे 8.8 किमी गहराई में केंद्र, सुनामी चेतावनी जारी

    भारतीय छात्रों की उपस्थिति और शिक्षा सहयोग पर प्रकाश डाला

    मुर्मू ने कहा, ‘‘भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए सर्वोत्तम संभव शिक्षा की आकांक्षा रखते हैं और यह वास्तव में स्वागत योग्य है कि कई भारतीय छात्र न्यूजीलैंड के विभिन्न संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 8,000 भारतीय छात्र पूरे न्यूजीलैंड में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे वह यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड अनुसंधान और नवाचार, समावेशिता और उत्कृष्टता पर विशेष ध्यान देने के साथ अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है।

    Also Read : पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया सन्यास

    Share With Your Friends If you Loved it!
    3 thoughts on “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड गवर्नर जनरल और उप प्रधानमंत्री के साथ की चर्चा”

    Comments are closed.