छत्रपति शिवाजी की जयंती पूरे आदर और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। हालांकि, इस अवसर पर राहुल गांधी के ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी राहुल गांधी पर भड़क गए हैं।छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाई जाती है। महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में उन्हें आदर से याद किया जाता है। पीएम मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर नमन किया है। हालांकि, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छत्रपति शिवाजी की जयंती पर ट्वीट कर के मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी की इस गलती को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
Also Read : विनीत कुमार सिंह ने कहा, “अब लोग बिना नाम पूछे पहचानेंगे,” ‘छावा’ से
राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा?
छत्रपति शिवाजी जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “शिवाजी महाराज को सादर नमन। उनके साहस और शौर्य ने हमें निडरता और समर्पण के साथ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।”
Also Read : Doctors urge women not to overlook these signs and symptoms
छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान, पूरे महाराष्ट्र और शिवप्रमियों का अपमान – एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने यह गलती जानबूझकर की है, वह बार-बार महाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान करते हैं। उन्होंने वीर सावरकर का भी अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। यह केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र और शिव भक्तों का अपमान है।”आगे शिंदे ने कहा, “चाहे स्वरा भास्कर हों, कमाल खान हों या राहुल गांधी, जो भी महापुरुषों का अपमान कर रहा है, मैं उसकी निंदा करता हूं।”
Also Read : Odisha’s KIIT Tragedy A Silent Struggle and Unfulfilled Dreams
राहुल पर देशद्रोह का मुकदमा चले- प्रसाद लाड
महाराष्ट्र भाजपा नेता प्रसाद लाड ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन पर सम्मान प्रकट करने के बजाय राहुल गांधी ने “श्रद्धांजलि” शब्द का उपयोग कर महाराष्ट्र और मराठी समुदाय का अपमान किया है। लाड ने राहुल गांधी से तुरंत ट्वीट हटाने और महाराष्ट्र से माफी मांगने की अपील की।
Also Read : UP Budget 2025 योगी का विपक्ष पर हमला संगम का जल शुद्ध
[…] […]
[…] […]
[…] Also Read: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहु… […]
[…] […]
[…] […]