• Mon. Sep 9th, 2024

    शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना

    Shivraj singh

    कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के जमाने में जबरदस्ती लेवी वसूली का काम किया जाता था और भारत आत्मनिर्भर नहीं हो सका। राजीव गांधी ने एग्रीकल्चर प्राइस पॉलिसी की बात जरूर की, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    Also Read: Parliament Budget Session: Discussion on NEET, Unemployment, Airfares To Be Taken Up

    राज्यसभा में शिवराज का कांग्रेस पर हमला

    केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस को हमेशा शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह याद आते हैं। महाभारत काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जब हम महाभारत काल में जाते हैं, तो हमें तो कन्हैया याद आते हैं। अनीति और अधर्म किसने किया, ठगी किसने की। कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है।”

    Also Read:Delhi University to Consider Class 12 Marks for UG Admissions

    कृषि मंत्रालय के कार्यों पर चर्चा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी गंभीरता से सिंचाई के प्रबंध पर ध्यान नहीं दिया। जलशक्ति मंत्रालय अलग है जो सिंचाई के प्रबंध में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर उत्पादन बढ़ाना है, तो सबसे पहले सूखे खेतों में पानी पहुंचाना जरूरी है। बिना पानी के खेती नहीं हो सकती।

    Also Read: अलीगढ़ भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौतें

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने रिवर लिंकिंग की बात की थी, जिसे सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात में साकार किया और हमने मध्य प्रदेश में भी कई नदियों को पुनर्जीवित करने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी किसानों के हित में गंभीरता से काम नहीं किया।

    इस प्रकार, शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और किसानों के हित में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना”

    Comments are closed.