• Thu. Sep 19th, 2024

    ‘हालात नाजुक’, बांग्लादेश सियासी संकट पर बोले कांग्रेस सांसद

    Bangladesh

    बांग्लादेश में सियासी संकट ने पूरे एशिया को चिंतित कर दिया है। एशियाई देशों से लेकर यूरोप तक, सभी की निगाहें बांग्लादेश पर टिकी हुई हैं। आज भारत सरकार ने बांग्लादेश की सियासी संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सभी पार्टी के नेताओं से इस नाजुक मुद्दे पर चर्चा की गई। बांग्लादेश के पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा देने के बाद भारत का रुख किया। वह एयरफोर्स की हिंडन एयरबेस पर ठहरी हुई हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर कहा कि बांग्लादेश में हालात नाजुक हैं।

    Also Read : ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 पर संकट! तख्तापलट के बाद ICC की पैनी नजर

    बांग्लादेश स्थिति पर थरूर

    बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “जहां तक भारत का सवाल है, हमें लोगों को यह स्पष्ट संदेश देना है कि हम उनके साथ हैं, और भारत का कोई अन्य स्वार्थ नहीं है। कुछ चिंताजनक खबरें आ रही हैं, जैसे हिंदुओं के घरों, मंदिरों और व्यक्तियों पर हमले। हमने कल लूटपाट की तस्वीरें भी देखीं। हो सकता है कि स्थिति कुछ दिनों में शांत और स्थिर हो जाए, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो शरणार्थियों के हमारे देश में आने का खतरा है, जो गंभीर चिंता का विषय होगा।”

    Also Read : अयोध्या रेप केस: सीतापुर से जुड़े दुष्कर्म कांड के तार…नेता के करतूत से पूरा गांव शर्मिंदा

    पॉलिसी में गड़बड़ी

    बांग्लादेश के मुद्दे पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “हालात ठीक नहीं हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी की याद आती है। जब हम संप्रभु संस्कृति, लोगों की सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा की बात करते हैं, तो हमारी नीति महत्वपूर्ण हो जाती है। जब हमारा पड़ोसी देश दुश्मन बन जाता है, तो पॉलिसी में गड़बड़ी होती है। इस समय हमें सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। चीन सफल हो गया है, क्योंकि वह बांग्लादेश पर नजर रख रहा था। हमें सावधान रहने की जरूरत है। भारत हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में विश्वास करता रहा है। मुख्य बात यह है कि व्यापार के मामले में बांग्लादेश की भारत में रुचि खत्म हो रही है। यह अच्छी बात नहीं है।

    Also Read : इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में ED का छापा, 12 ठिकानों पर रेड

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “‘हालात नाजुक’, बांग्लादेश सियासी संकट पर बोले कांग्रेस सांसद”

    Comments are closed.